राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनताबाजार (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कटेंया गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में अखंड अष्टयाम को लेकर सोमवार को कलश यात्रा काफी धूम-धाम से निकाली गई. कलश यात्रा में शामिल ग्यारह सौ युवतियां और महिलाएं शोभा बढ़ा रही थीं। कटेंया गांव में छठ घाट के समीप स्थित तालाब से पंडित मनुलाल तथा राजन उपाध्याय ने अपने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की कराया। जलभरी के बाद कलश यात्रा के साथ सभी युवतियां एवं महिलाओं ने नगर परिक्रमा भी किया। इस दौरान हाथी- घोड़े तथा बैंड- बाजे के साथ सुसज्जित झांकी भी निकाली गई। इस दरम्यान हर- हर महादेव के जयघोष से पुरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर राजेंद्र तिवारी, अखिलेश सिंह, भुपेन्द्र सिंह, राजु ठाकुर, शैलेंद्र सिंह,परमा सिंह, परमेश्वर सिंह आदि काफी सक्रिय दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग