पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरख बीआरसी के नए भवन के सभागार में मंगलवार को सीआरसीसी सहित प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीणा कुमारी ने की। बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि आप लोग कोरोना के बाद खुले विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से चालू करें। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि सभी विद्यालयों में शिक्षक के साथ सभी छात्र छात्राएं मास्क का शत प्रतिशत उपयोग करेंगे। सभी विद्यालयों में समय-समय पर सैनिटाइज करवाने का भी निर्देश दिया। शारीरिक दूरी के पालन पर भी जोर दिया। प्रतिदिन विधालय में पचास प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य रखना है।वही विधालय में वृक्षारोपण कार्य करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग