पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी दो शख्स को सिसई नहर पर मंगलवार की दोपहर मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक को गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल की पहचान बंगरा गांव निवासी माना मांझी का 40 वर्षीय पुत्र देवकुमार मांझी और नथुनी पंडित का 34 वर्षीय पुत्र हरेलाल पंडित के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल सवार पूजा के लिए बली देने के लिए सुअर लेकर गांव आ रहे थे कि सिसई नहर पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बंगरा मुखिया राम बाबू प्रसाद और आर्मी कैंटीन संचालक व बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने घायलों के इलाज में मददगार साबित हुएं और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजवाने में मददगार साबित हुएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग