संजय सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर रुद्र बाजार पर स्थित एक हार्डवेयर दुकानदार एवं पैक्स अध्यक्ष के बीच लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में दुकानदार बिट्टू कुमार शर्मा द्वारा दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें लिखा गया है कि मैं अपने बकाया रुपए मांगने गया था तो मेरे साथ मारपीट की गई। वहीं इसी मामले में कोन्ध पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ शंभू सिंह के द्वारा 2 लोगों को नामजद करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है कि उक्त दुकानदार पैसे पैसे मांगने आया तो मैंने उससे पक्के बिल का मांग किया इस पर उसने पक्का बिल देने से इनकार किया और बाजार पर जाने के बाद मेरे साथ मारपीट की गई। दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आलोक में पानापुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग