राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गये। घायलों में दाउदपुर की लालमती देवी, विशाल कुमार यादव, बभनवलिया गांव की फूलपरी देवी, नसीरा गांव के विशाल कुमार यादव समेत पांच लोग शामिल हैं। सभी का आवश्यक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक डॉ. इरफान व पंकज कुमार ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन