राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व एसआई संजय कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से भरहोपुर मठिया गांव में छापेमारी कर दलित उत्पीड़न मामले में फरार चल रहे अभियुक्त बबलू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग