राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर गांव स्थित पुराने पीएचसी के भवन तथा परसागढ़ बाजार स्थित एपीएमसी के भवन में बने टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंच कर शांति पूर्ण ढ़ंग से कोरोना का टीका लेने के लिए आग्रह किया गया। गुरूवार को 790 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 की वैक्सीन लगाती गई। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार व सर्वेश कुमार टूटू ने बताया कि इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में 130 संदिग्ध बीमार लोगों की कोरोना जांच लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा रैपिड एंटीजन किट से किया गया। जांच में कोई भी संदिग्ध व बीमार व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग