पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर बंगरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम अनियंत्रित दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें चार शख्स गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के रामघाट गांव निवासी रामनाथ महतो का 40 वर्षीय पुत्र नागेन्द्र चौहान,जगा राउत का 45 वर्षीय पुत्र हरेंद्र प्रसाद, डुमरसन गांव निवासी मो अख्तर हुसैन का 36 वर्षीय पुत्र अरमान अली और गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कुटवा गांव निवासी आश महम्मद का 35 वर्षीय पुत्र मो सुहैल के रूप में हुई। मामलेे में घायलों के परिजनों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल की बंगरा पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें चारों घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार चार घायलों को थाना पुलिस की मदद से गश्ती गाड़ी में लादकर इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग