संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण। शव जलाने के लिए वैध जमीन को छोड़कर निजी जमीन का उपयोग करने की शिकायत मानोपाली गांव के तीन दर्जन लोगों ने की है। शिकायतकर्ताओं ने डीएम, बीडीओ और सीओ को आवेदन देकर जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने बताया है कि गांव में शवदाह के लिए 22 कट्ठा जमीन श्मशान के रूप में छोड़ा गया है। इस जमीन पर स्थानीय मुखिया द्वारा मनरेगा की योजना से मिट्टी भी डलवाया गया है। बावजूद इसके श्मशान को छोड़कर घनी आबादी और सड़क के किनारे शव जलाए जा रहे हैं। घनी आबादी में शव जलाने के कारण पूरा क्षेत्र प्रदूषित हो जाता है। जहां मुहल्ले के लोगों का रहना मुश्किल हो जाता है। कभी कभी प्रदूषण इतना बढ़ जाता है कि घरों में रह रहे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बीमार व वृद्ध लोगों को होता है। जिस दिन शव जलाए जाते हैं उस दिन मुहल्ले की महिलाएं और बच्चे घर से बाहर निकलने से भी कतराते हैं।बच्चे शव को जलते देख भयाक्रांत होते हैं।उनके बाल मन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है। मामले को लेकर स्थानीय लोग पिछले एक साल से परेशान है। एक वर्ष पूर्व भी सीओ को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ताओं ने घने बस्ती में निजी जमीन पर शव जलाने पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की है। निजी जमीन को खाली कराने की मांग करने के लिए आवेदन देने वालों में मनोज कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, रंजन कुमार, गुड्डू सिंह, डॉ.शैलेश सिंह, अरविंद सिंह, प्रवीण कुमार, प्रकाश कुमार, रविन्द्र सिंह, गोलटू सिंह सहित तीन दर्जन लोग शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग