संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण। मुस्लिम भाइयों का प्रमुख पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बनियापुर में पुलिस-प्रशासन काफी चौकस एवं मुस्तैद दिखी। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में भ्रमणशील रहे।अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम,थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी,एसआई नसीम खान,दयानंद साह पूरे दलबल के साथ सरेया,सतुआ,पैगम्बरपुर,बनियापर, प्यारेपुर सहित अलग-अलग इलाकों में दोपहर बाद तक पेट्रोलिंग करते रहे।पदाधिकारी द्वय द्वारा बताया गया कि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न हो गया।कही से किसी प्रकार की कोई घटना की सूचना नही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग