संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग ज़ख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला गांव का है।दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी शिवकुमारी देवी ने दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष की प्राथमिकी निर्मला देवी द्वारा दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कारवाई करते हुए एक पक्ष के मोनू कुमार एवं सोनु कुमार तथा दूसरे पक्ष के माधव महतों, राजा बाबू, मनीष कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग