संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण। हजरत इमाम हुसैन के शहादत को याद करते हुए मुस्लिम भाइयों ने शुक्रवार को धूमधाम से मोहर्रम का पर्व मनाया। मौलाना कमरूदीन गौसी ने बताया की त्याग और बलिदान का प्रतीक मुहर्रम के अवसर पर हुसैन की याद में आखाड़ा और ताजिया जुलुस का आयोजन किया जाता है। मगर कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार सादे समारोह में पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर कई जगहों पर ताजिया को गांव में ही घुमाया गया।इस दौरान कही-कही पर कलाकारों ने लाठी-डंडे एवं पारम्परिक हथियारों के माध्यम से कलाबाजी भी प्रस्तूत की जो आकर्षण के केंद्र रहे।मुहर्रम के दौरान खास बात यह रही कि पर्व के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के अलावे दोनों समुदाय के लोग एक साथ सम्मिलित हो गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देते हुए प्रेम,भाईचारा एवं आपसी मेल-मिलाप का संदेश दिया।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग