राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-ताजपुर मार्ग पर स्थित मांझी प्रखंड मुख्यालय के सामने चहारदीवारी व सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को काट छांट कर हटा लिए जाने के बाद शुक्रवार की देर शाम मांझी ताजपुर मुख्य सड़क पर आवागमन बहाल हो गया। मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह प्रखंड मुख्यालय के सामने सड़क किनारे स्थित एक विशाल पेड़ अनायास ही गिर पड़ा। पेड़ को गिरता देख सड़क पर भगदड़ मच गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पेड़ गिरने से प्रखंड मुख्यालय की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई तथा ताजपुर फीडर में संचालित विद्युत तार व पोल टूटकर गिर गया। संवाद प्रेषण तक उक्त फीडर में विद्युत की सप्लाई ठप थी। पेड़ गिरने के बाद स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों ने लगभग छह घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर आवागमन बहाल कराया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन