राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रवर डाक अधीक्षक सुबोध प्रताप सिंह के निर्देशानुसार रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखकर छुट्टी के दिनों में भी एकमा डाक अनुमंडल में डाक वितरण का कार्य हो रहा है।बताया जाता है कि भारतीय डाक विभाग के माध्यम से सुदूर प्रांतों से लोगों के द्वारा रक्षा बंधन को लेकर उपहार भेजे जा रहे हैं। डाक विभाग का दायित्व है कि समय पर उसकी पावती कराने का कार्य करें। इसी पावन उद्देश्य को पूरा करने को लेकर डाक विभाग के द्वारा छुट्टी के दिन भी अपने कर्मचारियों के माध्यम से डाक का वितरण कराया जा रहा है। विभाग के इस कार्य को लोगों ने सराहनीय बताया है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन