एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर लम्बे समय से फरार शराब कांड के आरोपित बिन्दालाल रामपुर गांव निवासी अवधेश राय के पुत्र विकास राय को गिरफ्तार किया है। एकमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। बताया जाता है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने से न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन