राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। अनुरक्षण कार्य को लेकर एकमा पावर ग्रिड स्टेशन से शनिवार को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। एकमा पावर ग्रिड स्टेशन के एसडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि रघुनाथपुर ग्रिड स्टेशन में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसकी वजह से एकमा में भी बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। मेंटेनेंस का कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू कर दिया जायेगा। उधर जेई गौतम कुमार व इंद्रजीत सिंह ने बिजली उपभोक्ताओं से समय रहते पेयजल आदि के भंडारण कर लेने व बिजली कटौती के दौरान अनुरक्षण कार्य अवधि में धैर्यपूर्वक सहयोग करने की अपील की है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन