राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा नगर पंचायत बाजार में हंसराजपुर ग्रामवासियों ने शुक्रवार को गांव की पूजा संपन्न होने के बाद कबूतरों को दाना खिलाकर उड़ाया। इस दौरान ग्राम वासियों ने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि व शांति की मंगलकामना मां काली से किया। आपको बता दें कि एकमा-मांझी रोड पर अवस्थित काली स्थान पर हंसराजपुर के ग्रामीणों द्वारा गांवमाला पूजा का आयोजन शुक्रवार को किया गया था। पूजा के दौरान उपस्थित पुरोहित जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गांवमाला पूजा सम्पन्न कराया। पूजा सम्पन्न होने के बाद काली स्थान परिसर में उपस्थित ग्रामीणों ने दो कबूतरों को विधिवत दाना पानी खिलाकर उन्हें उड़ा दिया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ काली के जयघोष किए। नगर पार्षद शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि कबूतर शांति का प्रतीक है। इसलिए आज के इस पावन व पुनीत अवसर पर ग्रामीणों ने कबूतर उड़ाकर सबके सुख-शांति की कामना की। इस दौरान उपेन्द्र सिंह, वीरबहादुर सिंह, कंचन सिंह, सुधीर सिंह, बिट्टू सिंह, मटुक सिंह समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग