पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार भूमी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीओ ललित कुमार सिंह ने की। मौके पर पुलिस पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद मौजूद रहे। इस दौरान जनता दरबार में जमीन विवाद के 1 मामले सुनवाई की गई। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद का एक नया मामला आया जिस पर सुनवाई करते हुए मामले का निष्पादन किया गया।वही पेंडिंग 5 मामलों की क्रमबद्ध सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की बातों को अच्छे से सुना गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बयान के बाद मामलों के निष्पादन को लेकर अगली तारीख निर्धारित की गई। थाना पुलिस पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में लोगों को न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े और यही उनको सुलभ न्याय प्राप्त हो जाय इसी उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग