पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के दलित टोला अवस्थित कन्या मध्य विद्यालय का शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डाक्टर वीणा कुमारी ने कहा कि कोरोना जैसे महामारी के चलते बहुत लंबे समय तक विधालय बंद था जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई पिछड़ा गयी है l उसको कैचप कोर्ष के माध्यम से पुरा कराएं। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित पाएं गये।दो शिक्षकों ने छुट्टी का आवेदन दिया था। वर्ग में घुम घुम बच्चों को मास्क लगाने तथा एक बैंच पर दो बच्चों को बैठने की हिदायत शिक्षकों दीl शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे कार्यों से वे संतुष्ट दिखी। मुख्य रूप से डीडीओ धीरेन्द्र कुमार, सीआरसीसी संजय कुमार, शिक्षक नेता कुमार प्रमोद सहित विधालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग