राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना से बचाव के लिए सबसे आसान व जरूरी उपाय है मास्क का उपयोग

कोरोना से बचाव के लिए सबसे आसान व जरूरी उपाय है मास्क का उपयोग

  • मास्क के प्रयोग से रोका जा सकता है संक्रमण का फैलाव
  • सोशल डिस्टनसिंग व स्वच्छता से ही कोरोना को दी जा सकती मात
  • बिना मास्क के निकलना है दंडनीय अपराध

अररिया।कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सबसे आसान व सरल उपाय खुद के द्वारा इससे बचाव के निर्देशों का पालन करना है. इससे न सिर्फ आप खुद को, बल्कि आपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रख सकते हैं. कोरोना जैसी भयावह महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहुत से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसका पालन करना हर किसी का कर्तव्य है. इसके द्वारा आप देश में फैले महामारी को रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं.

बचाव के लिए सबसे आसान व सरल है मास्क का प्रयोग :
जिला सिविल सर्जन डॉ. मदन मोहन प्रसाद सिंह ने कहा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने हेतू सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. बिना मास्क पहने लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश भी सरकार द्वारा दिया गया है. इसे लेकर राज्य सरकार ने भी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है. इसके तहत फल बेचने वाला, सब्जी विक्रेता, सफाई कर्मी, किराना दूकानदार, सुधा डेयरी, दवा के दूकानदार व कर्मी के साथ ही उन सभी लोगों को भी इसका अनुपालन करना है जो खरीदारी करने के लिए ऐसे दुकानों पर जाते हैं. अनुपालन नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति को सरकार द्वारा दंडित किए जाने का निर्देश दिया गया है. आम लोग एन-95 मास्क के अलावा घर के बने हुये मास्क या जीविका समूहों के द्वारा तैयार की गई मास्क का प्रयोग कर सकते हें

लॉक डाउन के खुलने से लोगों को और ज्यादा सतर्क रहने की है जरूरत :
लॉक डाउन के खुलने व लोगों के बाहर निकलने से कोरोना वायरस संक्रमण में दिनों दिन बढ़ोतरी देखी जा रही है. इससे बचाव के लिए लोगों को खुद सतर्क रहने की जरूरत है. संक्रमण के इस दौर से निकलने के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का अनुपालन करना जरूरी है. विभाग के अनुसार मास्क पहन कर बाहर निकलने से संक्रमण के फैलाव को कम किया जा सकता है. इसीलिए सभी लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर संक्रमण को कर सकते कम:
मास्क पहने के अलावा लोगों को बचाव के लिए बताए गए अन्य उपायों को भी ध्यान में रखना चाहिए. इसमें सबसे जरूरी चीज सोशल डिस्टनसिंग का पालन करना है. लोगों को आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलना चाहिए. इसके अलावा घर के किसी भी सदस्य का बाहर से घर आने पर उन्हें सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. चिकित्सकों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को जो बाहर से आएं हो तो उन्हें घर में प्रवेश करने से पूर्व स्नान कर लेना चाहिए. स्नान नहीं करने की स्थिति में हाथ को सैनिटाइजर व साबुन से धोना जरूरी है. इसके साथ ही उस व्यक्ति को पहने हुए कपड़े को भी बाहर ही छोड़ देना चाहिए. पूरे शरीर को साफ करने के बाद ही घर में प्रवेश करना चाहिये. इन निर्देशों का अनुपालन कर लोग खुद से कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को बहुत हद तक कम करने में मददगार हो सकते हैं.