राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में मांझी-बरौली सड़क एसएच 96 पर नवतन गांव के समीप बाइक दुर्घटना में शीतलपुर गांव निवासी सुल्तान मियां के पुत्र इमाम हुसैन घायल हो गये। बताया जाता है कि आसपास के लोगों ने घायल इमाम हुसैन को एकमा सीएचसी में उपचार के लिए लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. इरफान ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि घायल युवक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बताया गया है कि इमाम हुसैन एकमा बाजार से अपने घर शीतलपुर अपनी बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जर्जर सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कर पलट गई और बाइक चालक इमाम हुसैन घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग