राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शराब पीकर रसूलपुर बाजार में हंगामा कर रहे शराबी को रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने गिरफ्तार कर चिकित्सीय जांच कराने के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि गिरफ्तार पियक्कड की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह के रूप में की गयी है। रसूलपुर बाजार के लोगों का आरोप है कि पंकज शराब पीकर बाजार में अनावश्यक रूप से हंगामा कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग