राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा विधानसभा क्षेत्र के माड़र पंचायत के माड़र गांव निवासी मो शाहिद अंसारी के पुत्र मास्टर जीशान आलम जो कि गंभीर रोग से ग्रसित है। उनके इलाज के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी की अनुशंसा पर 80 हजार की राशि स्वीकृति मिलने पर संसद रुडी के निर्देश पर स्वीकृति पत्र पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह औऱ जिला महामंत्री अनिल सिंह के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञात हो कि इससे पहले भी इलाज के लिए एक लाख का स्वीकृति पत्र दिया जा चुका है। जीशान आलम के परिजन ने इस गंभीर बीमारी की जानकारी आसिफ आलम और संतोष शर्मा को दी। जिसके बाद इन लोगों ने इसकी जानकारी सांसद राजीव प्रताप रुडी को दी। जिसके बाद यह राशि स्वीकृति हुई। इस दौरान आसिफ असलम ने कहा कि रुडी जी हमेशा जति-पाती से ऊपर उठकर जनहित का कार्य करते रहते हैं। चाहे वह हिन्दू हो या मुस्लिम इसमे कोई भेदभाव नहीं करते हैं और उन्हें दूसरी बार यह सहायता राशि मिली है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री संतोष शर्मा, आईटी सेल मोनू सिंह, विकाश सिंह, नुरुल अहमद, आसिफ असलम सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी को धन्यवाद दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग