राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। जिले के रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 12 में गोदना ईदगाह समीप साईं के तकिया गांव में स्थित खेत में काम कर रही एक महिला के साथ पूराने विवाद में घात लगाए लोगों द्वारा छेड़खानी व धक्का मुक्की कर मारपीट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना के सम्बंध में पीड़ित महिला ने रिविलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि बीते गुरुवार की दोपहर गोदना ईदगाह समीप साईं के तकिया गांव में स्थित खेत में सोहनी कर रही थी। तभी पूर्व के विवाद में घात लगाए कुछ लोग खेत में आए और उसके साथ गाली-गलौज व खेत में लगाए गए सब्जी के पौधे को नष्ट करने लगे। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ धक्का मुक्की कर छेड़खानी करने लगे एवं गलत नियत से उसके कपड़े फाड़ दिए। तभी खेत में काम कर रहे महिला के बेटा राजू विरोध किया, तो उसपर सभी टूट पड़े एवं नौशाद खान नामक युवक ने जान से मारने की नियत से जेब से चाकू निकालकर प्रहार कर दिए। जिसमें महिला के बेटे की दाहिने बाजू एवं बिचले अंगुली पर चाकू से लगकर कट गया एवं खून बहने लगा। जिससे लड़का जख्मी होकर गिर पड़ा। जिसको इलाज के लिए रिविलगंज सीएचसी में ले जाया गया। साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के क्रम में ही उसके गले से गब्बर नामक युवक द्वारा सोने की लॉकेट छीन लिया गया। पीड़ित महिला द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गोदना खानटोली वार्ड 14 निवासी नौशाद खान, लोला खान, साबिर खान, रज्जब खान, मोईन खान, गब्बर खान, रिज़वान खान, हैदर खान, सुल्तान खान, मुराद के नाम शामिल हैं।
वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी