महाराजगंज के भाजपा सांसद के नेतृत्व में चीन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
मशरक (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में मशरक महावीर चौक पर भारत माता के वीर सपूत जो भारत-चीन सीमा पर खूनी झड़प में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई एवं आक्रोश मार्च निकालकर चीन में बने समान एवं चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर चीन का विरोध किया गया। मौके पर उनके साथ जदयू नेता कामेश्वर सिंह, भाजपा नेता आनंद शंकर, शशी भूषण सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ मंटू,बीरबल प्रसाद,शुभनारायण सिंह, राकेश सिंह सुरेन्द्र सिंह, शम्भू सिंह, अखिलेश राम, दुर्गेश कुमार गुप्ता,नंदन बाबा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आक्रोश मार्च की शुरुआत महावीर चौक से शुरूआत कर सिद्धिदात्री मंदिर चौक तक निकाला गया पूरे रास्ते में चीन के विरोध में नारेबाजी की गई। फिर सिद्धिदात्री मंदिर चौक पर चीन का पुतला दहन कर चीन का विरोध किया गया।पुतला दहन के बाद भारत के वीर शहीद सपूतों की याद में दो मिनट का मौन रखकर विन्रम श्रृद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर सभी ने चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया। मौके पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि चीन द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से भारतीय सैनिकों पर हमला किया वो निंदनीय घटना है।शहीद भारतीय सेना की शहादत जाया नही जायेंगी। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ के साथ खड़ी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग