कोरोना पॉजिटिव को सांसद ने भेजवाया राशन
मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के तेजपुरवाँ पंचायत में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव दिपक साह और कौशल्या देवी के घर चावल, आटा, दाल, तेल आलू और प्याज भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर, भाजपा नेता मनोज सिंह के सौजन्य से मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा और मढौरा विधानसभा आईटी सेल प्रभारी संतोष महतो द्वारा पहुंचाया गया। विदित हो कि कल दिपक साह जो कोरोना पॉजिटिव हैं, ने सांसद कण्ट्रोल रूम में अपने परिवार को 2 दिन से भूखे रहने की सूचना दी थी। कण्ट्रोल रूम से मुन्ना सिंह के सूचना पर मढौरा के भाजपा नेता मनोज सिंह ने सभी सामान वहाँ भेजवाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग