लाॅक डाउन के बाद शुरू हुआ पीएचसी में महिलाओं का बंध्याकरण
मशरक(सारण)। पीएचसी में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर 5 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। कोरोना वायरस के चलते लाॅक डाउन की समाप्ति के बाद ढ़ाई महीने बाद शुक्रवार बंध्याकरण में पहुंची महिलाओं के पंजीकरण के बाद ब्लड शुगर , हीमोग्लोबिन , यूपीटी , बीटीसीटी आदि की जांच की गई। जांच रिपोर्ट सही आने पर बंध्याकरण किया गया । ड्यूटी पर तैनात प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत पांच महिलाओं का बंध्याकरण किया गया।परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला बंध्याकरण पर सरकार के तरफ से 2 हजार रुपया एवं पुरुष नसबंदी पर 3 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही बंध्याकरण के लिए प्रेरक को 3 सौ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है । वही डॉ कश्यप ने बताया कि महिलाओं के बंध्याकरण के साथ पीएचसी में रहने के लिए बेड का प्रबंध किया गया था। साथ ही उचित दवा भी दी गई। मौके पर अरूण सिंह, फार्मासिस्ट अरबिंद प्रसाद, अनिल कुमार, रूपेश तिवारी, एएनएम प्रतिमा कुमारी मौजूद रहीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग