राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा प्रखंड क्षेत्र सहित सारण जिले भर म्में सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाई-बहन के अटूट स्नेह व प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन पारंपरिक श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। एकमा बाजार, हंसराजपुर, रसूलपुर, नचाप, भजौना, परसागढ़, नवादा, खानपुर, मुबारकपुर, हरपुर, आमडाढ़ी, भरवां, छित्रवलिया, टेसुआर, देवपुरा, अतरसन, घुरापाली, लाकठ छपरा, चनचौरा आदि गांवों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र रुपी राखी बांधा, माथे पर तिलक लगाकर कर आरती उतार कर लंबी आयु की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प व्यक्त किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग