राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रक्षाबंधन के अवसर पर एकमा प्रखंड के देवपुरा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता संतोष शाही और संदीप शाही द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सभी बहनों को उपहार प्रदान किया। टेसुआर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चंदन कुमार दूबे व संतोष सेनानी यादव द्वारा बहनों को एक-एक पौधा उपहार में देकर सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन हरियाली योजना को सफल बनाने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर राजीव शाही, सोमनाथ प्रसाद आदि अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग