राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी सारण। माझी पुलिस ने मोहम्मद पुर से 20 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। वही उसका बाइक भी जप्त कर लिया गया है। यह करवाई गश्ती के दौरान की गई है। बताया जाता है कि माझी पुलिस गश्ती पर निकली थी। तभी मोहम्मदपुर पुलिया के समीप एक युवक बाइक लेकर तेज गति से जा रहा था। जब पुलिस को शक हुई तो शक के आधार पर उसे रोकना चाहा तो कारोबारी भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक के पास से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवक कटोखर निवासी स्वर्गीय सुनील चौधरी का पुत्र अजीत कुमार चौधरी उर्फ सूरज चौधरी बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग