राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा में सामने आया धर्म परिवर्तन का मामला, महज एक साल में 500 हिन्दू बने ईसाई

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। छपरा में हिंदुओं को प्रलोभन देकर तेजी से ईसाई धर्म में कन्वर्ट किया जा रहा है। हर जिले में ईसाई मिशनरियों का धर्म परिवर्तन का खेल तेज हो गया है। गया में कई परिवारों के धर्मांतरण के बाद अब सारण जिले से ऐसी ही खबर सामने आई है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, सारण के इसुआपुर प्रखंड के सुम्हां रामचौड़ा गाँव और मढ़ौरा में ईसाई मिशनरी हिंदुओं को तरह-तरह के प्रलोभन देकर पिछले एक साल से ग्रामीणों का धर्मांतरण करा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल में 500 से अधिक लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने धर्मांतरण किया है। इसुआपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों में ईसाई मिशनरी की इस साजिश को लेकर खासा आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि पास के बंगरा गाँव में हर रविवार को ईसाई धर्मगुरुओं द्वारा सभा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान हिंदू लोगों को लालच देकर आठ-दस लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। खासकर, गरीब और विधवा महिलाएँ उनके झाँसे में आ जाती हैं।

धर्म परिवर्तन करने वाली महिलाओं का कहना है कि वह अपनी जाति नहीं बदल रही हैं। धर्मांतरण कर चुकी सोया का कहना है कि गाँव की अन्य महिलाएँ रंजू देवी, संगीता देवी, आरती देवी, सरिता देवी, धनावती देवी, संगीता देवी ने भी धर्मांतरण किया है। उनके गुरु सोनू मास्टर हैं, जिनके सानिध्य में छपरा, मढ़ौरा, इसुआपुर और अन्य जगहों पर साल भर में कुल 500 लोगों ने ईसाई धर्म में कन्वर्ट किया है। बता दें कि जुलाई 2021 में दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि गया में पिछले दो साल में करीब आधा दर्जन गाँवों में धर्मांतरण हुआ है। वहीं, जिन लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा था, वो खुद भी कभी हिंदू थे। बताया जाता है कि करीब 6 साल पहले यहाँ के मानपुर प्रखंड के खंजाहापुर गाँव के 500 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़ बौद्ध धर्म अपना लिया था।