चीन-भारत सीमा पर शहीद हुए जवानों के शहादत पर निकाला कैण्डल मार्च
परसा(सारण)। भारत-चीन सीमा प लद्दाख में हुए हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों की याद में बनकेरवा देवी चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। वही युवाओं ने चीन के विरूद्ध आक्रोश जाहिर करते हुए भाजपा मीडिया सयोजक पप्पू साह के नेतृत्व में विकास कुमार, विक्रम साह, मुकेश कुमार, मंटू कुमार इत्यादि दर्जनों युवाओं ने एक स्वर में कहा कि हम चाइना का समान खरीदते है और चाइना हमी से पैसा लेकर और हमी को आंख दिखाता है, ये हमे कतई बर्दाश्त नही होगा। चाइना ये समझ ले कि ये 1962 की भारत नही हैं, ये 2020 का भारत है। हमारी सेना ईट का जबाब पत्थर से देगी। शहीद हुए सैनिकों का एक-एक बून्द का बदला लेगी। हम सभी युवा मिलकर आज से ही चाइनीज समानो का बहिष्कार करते है। शपथ लेते हैं कि चाइनीज समानो का उपयोग नहीं करेंगे। स्वदेशी अपनाएंगे अपना देश का मान पूरी दुनिया बढ़ाएंगे। मौके पर सन्नी सिंह, आंनद कुमार, लालू साह, बॉबी सिंह, नीतीश कुमार, सुदीश राय, मनोरंजन सिंह, राहुल कुमार, रोहित कुमार इत्यादि दर्जनों युवा बुद्धिजीवी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग