प्रसव पीड़ा में खून की कमी से तड़प रही महिला को मुस्लिम युवक ब्लड देकर बचाया जान
बनियापुर(सारण)।मानव सेवा से बढ़कर कोई अन्य सेवा नही है। जाति व मजहब चाहे जो हो सबसे पहले हम इंसान है। इसे साबित कर दिखाया है पैगम्बरपुर निवासी मो. इलताफ हुसैन ने। इलताफ ने मजहबों की दीवार को तोड़ते हुए मित्रता की मिशाल पेश की है। बताया जाता है कि इलताफ के मित्र व नदौवा निवासी बिरेन्द्र कुमार राम की पत्नी प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। आसपास के लोगो ने उसे सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया। जहां उसकी हालत और बिगड़ गई। प्रसव पीड़ा के समय खून की कमी को देख डॉक्टर भी चिंतित थे। इलताफ मित्र व उसकी पत्नी की कुशल क्षेम पूछने गया था। परेशान मित्र को देख उसने रक्तदान का निर्णय लिया। इलाफ़त के रक्तदान के बाद मित्र की पत्नी की तबियत में काफी सुधार बताई जाती है। इलताफ ने कहा कि समाजसेवा के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूँ। इंसान को एक दूसरे के काम आने चाहिए। इसी नियति के आधार पर लोगो की सेवा को धर्म मानता हूं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग