ताजपुर व बरेजा में कैंडल मार्च निकल कर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
मांझी (सारण)। भारत-चीन सीमा के गलवान घाटी में झड़प के दौरान भारत के शहीद जवानों के सम्मान में ताजपुर बाजार व आदर्श ग्राम बरेजा में कैंडल मार्च निकाल कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। ताजपुर बाजार में भाजपा नेता व पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन भी किया गया। इसी तरह बरेजा में मुखिया डॉ. राजीव कुमार उर्फ राजू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में लोगो ने आक्रोश प्रकट करते हुए ग्राम पंचायत भवन से फौजी ग्राम धर्मपुरा तक चीन मुर्दाबाद, जिपनिंग मुर्दाबाद, चीनी सामानों का बहिष्कार करो आदि नारों के बीच शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। राजू सिंह ने चीन के कायराना हमले की निंदा करते हुए कहा कि आज का हमारा भारत 1962 वाला नहीं है। भारत दुश्मन को उसी की भाषा मे जवाब देना बखूबी जानता है। विरोध में चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। आने वाले भविष्य में युवाओ ने चीनी सामानों का बहिष्कार करने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, जितेश शर्मा, सौरभ शर्मा, रूपेश शर्मा, मुन्ना यादव, मुन्ना शर्मा, नितेश शर्मा, रोहन शर्मा, रितेश शर्मा, धर्मेश प्रसाद, दिनेश चौबे, प्रियरंजन शुक्ल, रविशंकर पांडेय, नीतीश उपाध्याय, अभयानंद उपाधयाय, मिथुन कुमार, सुधीर यादव आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग