मशरक के चालीस आरडी पुल पर ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च
मशरक(सारण)। भारत-चीन सीमा के गलवान घाटी में झड़प के दौरान भारत के शहीद जवानों की याद में शुक्रवार की शाम मशरक उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों के लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में शामिल ग्रामीण आक्रोश प्रकट करते हुए चालीस आरडी बाजार से चीन मुर्दाबाद, जिपनिंग मुर्दाबाद, चीनी सामानों का बहिष्कार करो आदि नारा लगाते हुए शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने भारतीय सेना का हौसला बढ़ाते हुए सरकार से चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने चीन के कायराना हमले की निंदा करते हुए कहा कि अब हमारा भारत 1962 वाला नही है। यह दुनिया दुश्मन को उसी की भाषा मे जवाब देना जानता है।कैंडल मार्च के संयोजक मुन्ना राय की अगुवाई में चांद कुदरिया मुखिया मुन्ना मुखिया,अफजल हुसैन, बच्चा राय,भावी सरपंच प्रत्याशी राम जी दास, रिटायर्ड शिक्षक निजाम जी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग