पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने सोमवार को बाजार क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले तीन बाइक सवार लोगों से जुर्माना राशि वसूल किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर बाजार क्षेत्र में सोमवार की सुबह से ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान बिना हेलमेट एवं बिना कागजात के बाइक चलाने वाले लोगों से तीन हज़ार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चैकिंग से बिना हेलमेट व बिना कागजात के वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए अवांछनीय तत्वों पर काबू पाने के लिए अब लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सभी दो पहिया और चार चक्का वाहन सड़क पर वाहन उतारते समय यातायात नियमों का पालन करें। हेमलेट जरूर पहनें। वाहनों के सभी कागजात साथ में रखें और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कागज़ात मांगे जाने पर कागज़ात दिखाएं। सारण पुलिस सदा आपकी सुरक्षा के लिए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग