राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब का सेवन कर सड़क पर हंगामा कर रहे युवक को सहाजितपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। एएसआई अवधेश कुमार मंडल के बयान पर मामले कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि एनएच 331 पर सहाजितपुर बाजार स्थित कबाड़ी दुकान के पास थाना क्षेत्र के मरीचा निवासी 35 वर्षीय देवकुमार नशे में धुत हो हल्ला-हंगामा और गाली-गलौज कर रहे है।सूचना के सत्यापन के लिये पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुँचा तो मामला सत्य पाया गया।साथ ही मेडिकल जांच में भी युवक के शराब पीने की पुष्टि की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग