राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने पच्चीस लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा हत्ता का है। एसआई नसीम खान के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि सूचना मिली कि स्थानीय सुरेंद्र साह चोरी- छिपे शराब की खरीद-विक्री कर रहे है।जिसपर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस वाहन को देख धंधेबाज भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।इस दौरान तलाशी के क्रम में धंधेबाज के आंगन के कोने में रख 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे ज़ब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग