संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दार्जलिंग से घर लौट रहे लोगों को रास्ते मे रोककर मारपीट करने एवं गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में छतवा काला निवासी अमीरचंद्र राय ने बताया है कि दार्जलिंग स्थित अपने पुत्र के घर से इलाज करा कर अपने पुत्र एवं उसके दोस्त के साथ अपने घर छतवा लौट रहा था। तभी चेतन छपरा पेट्रोल पंप के पास स्थानीय मुन्ना सिंह, शेखर सिंह,विक्रमा यादव सहित चार नामजद एवं आधा दर्जन अज्ञात लोग हमलोगों को घेर कर बॉस से हमला कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।जिसमें मुझे, मेरे पुत्र और उसके दोस्त को भी चोट लगी है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग