संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ननिहाल आये बच्चे की घर के पास ही पानी निकासी के लिये बने सोख्ता में डूबने से मौत हो गई। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के एनएच 331 स्थित चेतन छपरा का है। घटना सोमवार की दोपहर बाद कि बताई जाती है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बालक सात वर्षीय पीयूष कुमार बताया जाता है। जो अमनौर थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी सुमित तिवारी का पुत्र है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीयूष कुमार अपने माँ बिंदु देवी के साथ अपने नाना जितेंद्र पाठक के घर रक्षाबंधन में आया था। घटना से पहले वह घर के पास ही खेल रहा था।तभी खेलने के क्रम में पानी निकासी के लिए बने बड़ा सोख्ता में पाव फिसलने से गिर गया।काफी देर बाद जब बच्चा दिखाई नही दिया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।जिसके बाद सोख्ता के पास ही उसके पाव का चप्पल दिखाई दिया।तब जाकर ग्रामीणों की नजर सोख्ता पर पड़ी और उक्त बालक को गड्ढे से मृत अवस्था मे निकाला गया।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।वही बच्चे के ननिहाल सहित आसपास में मातमी सन्नाटा पसर गया।नाना,नानी एवं माँ सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे है।मामले की सूचना पर घटना स्थल पर घंटो सैकड़ो लोगों की भीड़ जुटी रही।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग