अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 331 पर जलालपुर स्थित बजरंगबली चौक के पास छपरा से मलमलिया जा रही बस के धक्के से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया वहीं एक अन्य व्यक्ति मढौरा वासी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार गम्हरिया का तारकेश्वर शर्मा बताया गया है जिसकी किराना की दुकान बजरंगबली चौक पर है। वह बाइक से अपनी दुकान की ओर आ रहा था उसी समय छपरा से बनियापुर के रास्ते मलमलिया जा रही बस के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जलालपुर पहुंचाया। बाद में जलालपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया। घटना के बाद बस तथा कंडक्टर दोनों बस को छोड़कर फरार हो गए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग