अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के संवरी पूरी टोला में बीती रात सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई| मृतक 47 वर्षीय धुरेन्धर पुरी पिता वासुदेव पुरी बताया गया है। मृतक रात्रि में गांव में स्थित मंदिर पर सोया था। रात में उसे सांप ने काट लिया। उसी समय उसने परिजनो को सूचना दी। लेकिन परिजन इस पर ध्यान नहीं दिए। सोमवार की सुबह जब उसकी हालत विगड़नेलगी तो परिजन उसे जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे तबतक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद मे परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन