राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर खैरा पुलिस ने एक ओवर लोड बालू लदी ट्रक को जब्त करने के साथ ही वाहन के चालक को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत खैरा थानाध्ययक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की जब्त किए गए ओवर लोड बालू लदी ट्रक में अवैध रूप से बालु लोडकर बालू चोरी से बेचने के आरोप में संबंधित वाहन चालक अवतार नगर थाना क्षेत्र के मुरउरपुर गांव निवासी लिलाधर महतो के पुत्र देवलाल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन