राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव निवासी अभय कुमार की बाइक मढ़ौरा से उस समय चोरी हो गई जब वे रक्षाबंधन के दिन अपने ससुराल गए थे। गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर वे घर के अंदर गए। आधा घंटा के बाद जब वापस लौटे तो बाइक वहां पर नहीं था। काफी खोजबीन करने के बाद जब बाइक का पता नहीं चला तब मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 22 अगस्त को वे ससुराल गए थे जहां से उनकी ग्लैमर बाइक चोरी हो गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन