राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। निगरानी की टीम ने छपरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कार्यालय से घूसखोर क्लर्क को घूस लेते हुए रंगेहाँथ दबोच लिया है। गिरफ्तार घूसखोर क्लर्क राकेश कुमार सिंह है जो सदर अस्पताल से प्रतिनियुक्ति पर पटना गए डॉ संजीव रंजन से उनके बकाये तीन लाख रुपये का भुगतान करने के एवज में दस हज़ार रुपया बतौर घूस की माँग कर रहे थे। डॉ संजीव रंजन ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दिया जिसके बाद निगरानी की टीम ने शिकायत की जाँच करते हुए सदर अस्पताल में जाल बिछाया और घुसख़ोर क्लर्क राकेश कुमार सिंह को डॉ संजीव रंजन से दस हज़ार रुपया घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन