संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड के कौरु धौरु पंचायत के मुखिया पद के उम्मीदवार सोना देवी पति बिरेन्द्र सिह पैक्स अध्यक्ष कौरु धौरु ने धनीछपरा ठाकुर बाड़ी मन्दिर से पूजा अर्चना कर पंचायत में जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की कौरु धौरु, कला गुरदहां, खुर्द गुरदहां, माड़ीपुर आदि गांवों का भ्रमण करते हुए लोगों से सोना देवी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर मुखिया उम्मीदवार ने कहा कि अगर लोगों का सहयोग मिला तो पंचायत का चहुंमुखी विकास में कोई कसर नही छोड़ेंगे। ग्रामीण जनता की सेवा करना ही मेरा पहला मकसद है ऐसा ग्राम पंचायत का निर्माण करेगे जहाँ गज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को सरकारी लाभ की सुविधा दिलवाने की कोशिश की जायेगी। साथ ही हरेक असहाय परिवार के प्रति हमारी सहभगिता रहेगी।उन्होंने बताया कि पंचायत के लोगो का रुझान भी हमारी तरफ देखने को मिल रहा है इस अवसर पर ग्रामीणों की भाड़ी भीड़ देखने को मिली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग