विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बनकेरवा में स्थित गणिनाथ गोविन्द मंदिर के समीप सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा पूर्व कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह के प्रयास से वैक्सीन का कैम्प लगाया गया। जहां वैक्सीन के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसे देख स्थानीय निवासी पूर्वी महामंत्री संतोष शर्मा, युवा नेता बिक्रम साह, बिजेंद्र साह, पुलिस राय, मोना देवी ने लोगों को समझाकर भीड़ के शोरगुल को शांत करवाया व लाइन लगवाकर सभी को बारी बारी से बुलाकर टीका दिलवाई। जिसके लिए गामीणों ने सभी को धन्यवाद दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग