राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान पर बिहार में निकले भारत सरकार के मंत्री श्री आरसीपी सिंह का बीती देर रात सारण जिला के दिघवारा में जदयू समाज सुधार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। श्री आरसीपी सिंह के साथ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नीरज जी उपलब्ध थे।देर रात सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ श्री आरसीपी सिंह दिघवारा पहुंचे। घंटों से इंतजार कर रहे जदयू समाज सुधार सेनानी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं श्री बिरेंद्र कुमार सिंह(लोकसभा प्रभारी सारण), श्रीराम सिंह मिर्जापुर( जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी गरखा), विश्वरंजन सिंह(प्रखंड अध्यक्ष गरखा), विशाल कुमार सिंह(प्रखंड अध्यक्ष दिघवारा), रत्नेश्वर कुमार दुबे(जिला अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष दरियापुर),गोधन राय(विधानसभा प्रभारी परसा), प्रदीप कुमार(विधानसभा प्रभारी सोनपुर) के नेतृत्व में गाजे-बाजे, ढोल नगाड़ों के साथ श्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया गया।मौके पर आरसीपी सिंह गाड़ी से नीचे उतरे और टीम सेनानी के कार्यकर्ताओं का परिचय जाना।इस अवसर पर श्री बिरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा पगड़ी, श्रीराम सिंह के द्वारा शाल विश्वरंजन सिंह के द्वारा गमछा और अन्य साथियों द्वारा अंगवस्त्र से माननीय मंत्री जी का स्वागत किया गया।विदित हो कि तेज बारिश के बावजूद टीम सेनानी के सैकड़ों कार्यकर्ता लम्बे समय तक दिघवारा में डटे रहे। कार्यकर्ताओं के जोश और जुनून काबिले तारीफ थी।टीम सेनानी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नीरज जी ने उपस्थित सभी नवयुवक कार्यकर्ताओं को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए कमर कसने एंवम निर्णायक संघर्ष करने की अपील की। इस अवसर पर दुर्गेश कुमार सिंह, दददु कुमार,अजीत कुमार, गोलू सिंह, हर्षबंधु, गुड्डू सिंह उपस्थित थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन