राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अंधरबारी गांव में एक घर से बक्सा चोरी कर भाग रहे युवक को गृहस्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी मैनुद्दीन शाह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि अपने दरवाजे पर काम कर रहा था। उस समय घर की महिलाएं भी घर से बाहर गई हुई थी। तबतक कुछ व्यक्ति बोले कि आपके घर के पीछे से एक लड़का प्रवेश किया है। जब मैं दौर कर घर में गया तो देखा कि मोहम्मद इरफान मेरे घर से एक बक्सा अपने सिर पर रख कर घर के पीछे की रास्ते से निकल रहा था। हल्ला करने पर गांव वालों के सहयोग से पकड़ा लिया गया। पूर्व में भी मोहम्मद इरफान चोरी के केस में जेल जा चुका है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार युवक को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग