राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे गड्ढे में बोलेरो पलटने से उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए, जबकि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को गड़खा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।घायलों मे उत्तर प्रदेश बाराबंकी निवासी मंगल गौतम के 35 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार, बोलेरो चालक दरियापुर बेला निवासी जितेंद्र कुमार बेला निवासी विष्णु राम के पुत्र पंकज कुमार कामेश्वर राय के पुत्र लाल मोहन राय शामिल है। दरियापुर से छपरा रेलवे स्टेशन जाने के क्रम में हादसा हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बोलोरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के तार से जाकर टकरा गई एवं उलट पलट कर जमीन पर जा गिरी जिससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हुई उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग